wh उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी खबर, देखें:- अब तक की गई कार्यवाही में कौन हुआ गिरफ्तार और कितनी नगदी हुई बरामद…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी खबर, देखें:- अब तक की गई कार्यवाही में कौन हुआ गिरफ्तार और कितनी नगदी हुई बरामद…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी खबर, देखें:- अब तक की गई कार्यवाही में कौन हुआ गिरफ्तार और कितनी नगदी हुई बरामद….


’’लेखपाल/पटवारी परीक्षा लीक प्रकरण में एस0टी0एफ0 टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही को आगे बढाते हुऐ 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व लाखो की नकदी और चैक बरामद।’’
आज दिनाॅक 12.01.2023 को साॅय 04ः00 बजे हुई प्रेस वार्ता में लेखपाल पटवारी परीक्षा लीक के अभियोग के सम्बन्ध में 04 अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं 22,50,000 रूपये बरामद करने की प्रेस रिलीज की गई थी।
एस0टी0एफ0 की टीमो द्वारा उक्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए पूर्व में गिरफ्तार संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड की पत्नी रितु को उनके आवास लोक सेवा आयोग, आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों की निशानदेही पर लाखो की नकदी, बैंक के ब्लैंक चैक व अभ्यार्थियों के शैक्षिक दस्तावेज बरामद किये गये।
वर्तमान में विवेचना में अभियुक्तों से पूछताछ कर तथ्यों एवं साक्ष्यों का सकंलन एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
बरामदगी विवरण

  1. राजपाल:- 10 लाख नकद, अभ्यार्थियों के दस्तावेज व परीक्षा के प्रश्नो की प्रति
  2. संजीव:- 08 लाख, अभ्यार्थियों के दस्तावेज, चैक व परीक्षा के प्रश्नो की प्रति
  3. रामकुमारः- 01 लाख रूपये, परीक्षा के प्रश्नो की प्रति

*( अभियोग में कुल गिरफ्तारी:- 05, कुल बरामदगी 41,50,000 /- रूपये, *

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823