wh लालकुआं (नैनीताल) अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के साथ लालकुआं पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के साथ लालकुआं पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के साथ लालकुआं पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी……

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान प्रचलित है जिसकी रोकथाम हेतु लालकुआं पुलिस द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक डी0आर0 वर्मा कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया जिसमें कांस्टेबल आनन्द पुरी, चन्द्र शेखर, कमल विष्ट व महिला कांस्टेबल माया बिष्ट द्वारा अभियुक्त नारायण सिंह रौतेला पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह रौतेला निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता लालकुआ को उनके खुद के घर में बने गाय-भैंस के गोत से अवैध रुप से 05 गत्ते की पेटी में क्रमशः 08 बोतल Mcdowells Rum, 07 बोतल Mcdowells whisky, 40 अद्धे Mcdowells whisky, 40 पव्वे Mcdowells whisky बरामद होने पर अभियुक्त नारायण सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्यवाही की गई।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823