wh नैनीताल जनपद के इस कोतवाली की पुलिस शाम ढलने के बाद शुरू कर रही ऐसा काम कि………..पढें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल जनपद के इस कोतवाली की पुलिस शाम ढलने के बाद शुरू कर रही ऐसा काम कि………..पढें पूरी खबर

नैनीताल जनपद के कोतवाली लालकुआं के अंतर्गत पुलिस द्वारा शाम ढलने के बाद नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आपको बता दें कि कोतवाली लालकुआं के अंतर्गत गौला रोड पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटने और उनसे जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है क्योंकि इस रोड पर अक्सर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए लोगों को देखा जा सकता है, ऐसे में पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान के इस क्रम में गौला रोड पर भी अब पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आ रही है एवं उनके चालान काटे जा रहे हैं। बताते चलें की कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काटने की भी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है ऐसे में पुलिस के ऊपर किसी भी प्रकार के लगने वाले आरोप से भी विभाग को मुक्ति मिल रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी सबक मिल रहा है। इधर कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। नहीं मानने पर चालान करने एवं जुर्माना वसूल करने और कोर्ट की चालानी कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823