wh टिहरी (बड़ी खबर) ससुराल वालों ने की हैवानियत की हदें पार, सास और ननद ने बहू को बेरहमी से गर्म तवे से जलाया, पढ़ें रूह कंपा देने वाली खबर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

टिहरी (बड़ी खबर) ससुराल वालों ने की हैवानियत की हदें पार, सास और ननद ने बहू को बेरहमी से गर्म तवे से जलाया, पढ़ें रूह कंपा देने वाली खबर……

जाखणीधार (टिहरी) निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसके ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित महिला प्रीति (उम्र 32 साल) को उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने बच्‍चों को भी बख्‍शा।

जानकारी के मुताबिक प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची तो उन्‍हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसीं तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में थी।

इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने घर रिंडोल ग्राम जाखणी धार टिहरी गढ़वाल पहुंचीं। सोमवार को जब प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है। बेटी के तीन बच्चे इसका विरोध करते थे तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे।

एसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टिहरी पुलिस ने आरोपित सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया जा रहा है।

गोपेश्वर में रविवार रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मल पैलेस के पास घूम रही युवती को पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया। बताया कि चमोली-बदरीनाथ हाईवे पर निर्मल पैलेस के पास रात्रि को एक युवती की संदिग्ध अवस्था में घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने में लाई।

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर आई है। थाना चमोली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत ने बताया कि युवती के माता-पिता से फोन पर संपर्क कर थाने में बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823