wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। नहीं थम रहे रेप के मामले, अब आईएसबीटी में 16 वर्षीय युवती के साथ बस में गैंगरेप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। नहीं थम रहे रेप के मामले, अब आईएसबीटी में 16 वर्षीय युवती के साथ बस में गैंगरेप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। नहीं थम रहे रेप के मामले, अब आईएसबीटी में 16 वर्षीय युवती के साथ बस में गैंगरेप

देहरादून (उत्तराखंड):

रुद्रपुर में नर्स की रेप और हत्या के मामले के बाद देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ.

कमेटी ने काउंसलिंग के बाद शनिवार को कोतवाली पटेल नगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

बदहवास मिली थी किशोरी:जानकारी के अनुसार पंजाब की रहने वाली किशोरी (16 साल) मुरादाबाद से यूपी रोडवेज बस में सवार हुई थी. वह 13 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची. आरोप है कि बस खाली होने के बाद बस में करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

उसके बाद किशोरी को बस से उतार कर आरोपी चले गए. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली. कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आप बीती सुनाई. कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

बहन और जीजा ने घर से निकाला:चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रीति के अनुसार किशोरी ने बताया है कि वह पंजाब की निवासी है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है.

बहन और जीजा ने उसकी 11 अगस्त को घर से निकाल दिया, इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद इसके बाद देहरादून पहुंची थी.किशोरी ने बताया कि लाल रंग की बस थी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

मामले में क्या बोली पुलिस:एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद आईएसबीटी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस द्वारा आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823