Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड :- यहां 14 वर्षीय किशोरी के साथ समूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया, छ: लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, देखें पूरा मामला…..

बागेश्वर : कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। नाबालिग की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। आरोप लगाया कि उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस अलर्ट हो गई। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस के अनुसार आरोपितों में नाबालिग भी शामिल हैं। जिस कारण अभी नाम नहीं खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी, दुष्कर्म तथा पाक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसे किशोर गृह अल्मोड़ा भेजा जाएगा।

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर केस

बाजपुर में दहेज की खातिर महिला को घर से निकालने पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। ग्राम रम्पुरा हरसान निवासी स्वाति रानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसका विवाह 20 दिसंबर, 2022 को सुभाष सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा हरसान बाजपुर के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

पति सुभाष, सास लाजी देवी, ससुर देव सिंह, देवर चमन सिंह, ननद रीना, दादाससुर कन्हई सिंह व दादीसास दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में एक लाख रुपये कर नकदी एवं बाइक की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

शादी के पांच दिन बाद कम दहेज लाने पर घर से निकाल दिया, लेकिन गांव के कुछ गणमान्य लोगों के माध्यम से हुई पंचायत के बाद उसे ससुराल भेज दिया। थोड़े दिनों बाद उसे फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस वर्ष दो जनवरी मायके में आकर ससुराली उसके साथ मारपीट की।

स्त्रोत IM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823