wh उत्तराखंड। यहाँ समुदाय विशेष के व्यक्ति ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर करने लगा ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। यहाँ समुदाय विशेष के व्यक्ति ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर करने लगा ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहाँ समुदाय विशेष के व्यक्ति ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर करने लगा ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, देखें रिपोर्ट

खटीमा : सीमांत क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, एसटी-एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मझोला गांव की अनुसूचित जाति की युवती ने तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2022 में हास्टल में रहकर दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इस दौरान उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम अजय बताया।

प्रेमजाल में फंसा शादी करने की बात कही

युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा शादी करने की बात कही। जनवरी 2022 में आरोपित ने खटीमा में कमरा लिया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसे पता चला कि आरोपित युवक अजय नहीं, अलाउद्दीन है। उसके दो बच्चे भी हैं।

इसके बाद वह उस पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके मना करने पर उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश पीलीभीत न्यूरिया नवदिया निवासी अलाउद्दीन के विरुद्ध धारा 376, 504, 506 एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

एसएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्त्रोतIM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823