wh (उत्तराखंड) यहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने महिला के साथ कर डाला ये कांड, आप भी रहें सावधान…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) यहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने महिला के साथ कर डाला ये कांड, आप भी रहें सावधान…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) यहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने महिला के साथ कर डाला ये कांड, आप भी रहें सावधान….

देहरादून: खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो शातिरों ने एक महिला को डराकर गहने उतरवा दिए। उसे कांच की चूड़ियां पकड़वाकर असली गहने लेकर फरार हो गए। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अठूरवाला सैनिक कालोनी डोईवाला निवासी शकुंतला नेगी ने बताया कि बीते गुरुवार को वह कैलाश अस्पताल में किसी मरीज का हालचाल पूछने के लिए आई हुई थी। अस्पताल से बाहर निकलते ही एक व्यक्ति महिला के पास पहुंचा और कहने लगा कि आपको साहब बुला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

जब महिला ने कहा कि वह उन्हें जानती नहीं हैं तो व्यक्ति ने कहा कि वह पुलिस के साहब हैं। महिला व्यक्ति के पास पहुंची तो उसने कहा कि मैं पुलिस वाला हूं। आप लोग अखबार नहीं पढ़ते हो। कल ही यहां पर एक महिला की हत्या हुई है, उसके सारे गहने चोरों ने लूट लिए थे।

व्यक्ति ने कहा कि उसे डीएसपी ने यहां तैनात किया है। यहां पर बहुत चोरी हो रही हैं। इसलिए आप अपने कंगन, चेन व अंगूठी उतारकर अपने पर्स में रख लो। उन्हें पुलिस वाला समझकर महिला ने अपने गहने उतारने लगी तो शातिर कहने लगा कि यह गहने मुझे दो मैं इनको पेपर में बांध देता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

देखते ही देखते व्यक्ति ने गहने कागज में पैक कर दिए और महिला के गहने अपने पास रख लिया। महिला को कागज के अन्दर पैक कर कांच के दो कंगन दे दिए। महिला कागज का पैकेट पर्स में रखकर बस पकड़कर डोईवाला चल दी ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

जब वह डोईवाला पहुंची और गहने चेक किए तो पता चला कि उसमें केवल कांच की दो चूड़ियां थी। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक आरोपितों का पता लगाया जा रहा है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823