wh उत्तराखंड। दहेज में नहीं दी कार तो बहु को मारपीट कर घर से निकाला, अब पति समेत 11 पर मुकदमा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। दहेज में नहीं दी कार तो बहु को मारपीट कर घर से निकाला, अब पति समेत 11 पर मुकदमा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। दहेज में नहीं दी कार तो बहु को मारपीट कर घर से निकाला, अब पति समेत 11 पर मुकदमा

दहेज में कार न मिलने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति और बिचौलिया समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किरन निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर जनपद हरिद्वार ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन जुलाई, 2022 को उसकी शादी सचिन सिंह माधरे निवासी मोहल्ला तगासराय जिला हापुड़, उप्र के साथ हुई थी।

बताया कि शादी के समय ससुरालियों को बिचौलिया ममता, उसका पति संगीत व उमेश निवासी चूना भट्ठी, रायपुर रोड देहरादून की मौजूदगी में दहेज का सभी सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे थे।

ननद और उसके पति को भी कराया नामजद

बताया कि पति सचिन व सास मीना, ननद सोनू, मीनू उर्फ डोली व भारती द्वारा हमेशा उसे तंग किया जाने लगा और दहेज में कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि ननद के पति सतीश बागड़ी, संजीव पंवार, सोनू उर्फ पवन भी ताने देते थे।

बताया कि कार देने से मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823