Connect with us

क्राइम

शर्मनाक। दो सगे भाई मिलकर लूटते थे गोद ली हुई बहन की इज्जत, और फिर…….

दो सगे भाई मिलकर लूटते थे गोद ली हुई नाबालिक बहन की अस्मत

मध्य प्रदेश के मैहर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बड़ा भाई लंबे समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। बड़े भाई की देखा देखी छोटा भाई की भी नीयत डोल गई और वही लड़की से दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित नाबालिग लड़की रिश्ते में उनकी बहन लगती है।

14 वर्षीय पीड़िता करीब 9 साल से अपने मामा के घर रहती थी। जब वह बड़ी हुई तो ममेरा बड़ा भाई उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद ममेरा छोटा भाई भी मौका मिलते ही उसकी आबरू लूटने लगा। दोनों भाई बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर। उत्तराखंड में IAS और PCS के बाद अब IPS अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में परिवर्तन, देखें लिस्ट

शिकायत मिलने के बाद मैहर थाना पुलिस ने महाराज नगर में रहने वाले दो आरोपी भाइयों को अपनी फुफेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 डीए, 450, 506, 34 और 5/6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। बड़े भाई का नाम विवेक मल्हार है, जबकि छोटा भाई नाबालिग है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग। डेमोग्राफी चेंज, धर्मांतरण और लव जिहाद सहित इन मुद्दों पर CM धामी हुए सख्त, पुलिस को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मैहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के माता-पिता झारखंड में रहते थे। जब लड़की की उम्र 5 साल थी तभी उनका देहांत हो गया था। इसके बाद लड़की के मामा ने उसे गोद ले लिया और अपने पास मैहर ले आए। मैहर में जब लड़की बड़ी हुई तो उसके ममेरे भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म करने शुरू कर दिया। 20 मार्च 2024 को नाबालिग लड़की से दोनों भाइयों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुआ के साथ थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई।

हाथ-पैर बांधकर लूटी अस्मत

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां नाबालिक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, पुलिस ने इन गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज.......

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बात की जानकारी छोटे भाई को लगी तो वह भी जबर्दस्ती करने लगा। दोनों भाई जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय से ऐसा कर रहे थे। 20 मार्च के दिन भी दोनों ने पहले हाथ पैर बांध दिए और फिर अस्मत लूट ली।

स्रोत im

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि अपराध की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक भाई को जेल, जबकि दूसरे को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई चल रही है। बड़ा भाई लंबे समय से शोषण कर रहा था।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823