wh यहां पति ने नशे में पत्नी का बांटा राज, जिससे गुस्साई पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट , देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां पति ने नशे में पत्नी का बांटा राज, जिससे गुस्साई पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट , देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहां पति ने नशे में पत्नी का बांटा राज, जिससे गुस्साई पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट , देखें रिपोर्ट

शराब के नशे में लोग अक्सर बहक जाते हैं और वो अपना गम साझा करने लगते हैं। कई लोग तो शराब के नशे में सच भी बोलने लगते हैं। एक शख्स को शराब ने नशे में बहकना भारी पड़ गया।

उसने अपनी पत्नी को एक ऐसी सच्चाई बता दी, जिसे जान पत्नी इतनी भड़क गई कि उसने अपने पति को नपुंसक बना दिया। दरअसल पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट लिया।

शराब के नशे में बता दी असलियत

मामला रूस के मेंडेलीव्स्क का है। शराब पीकर पति अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह इतना बहक गया कि अपनी सच्चाई भी बताने लगा। शख्स ने नशे में अपनी पत्नी को बताया कि वो किसी और से भी प्यार करता है। बातों बातों में उसने बता दिया कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है। इससे पत्नी इतनी आक्रोशित हो गई कि पति पर हमला कर दिया।

पत्नी ने काट लिया प्राइवेट पार्ट

पत्नी ने अपनी पति के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। पड़ोसियों ने जब इस घटना को देखा तो इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा था। पुलिस के पहुंचने पर वह इतने गुस्से में थी कि कुछ भी बोल रही थी। उसके शरीर में खून के धब्बे थे।

वहीं जख्मी पति नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों को लगा कि वह मर चुका है लेकिन पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह जिंदा है। हालांकि उसके शरीर से खून अधिक बह गया था इसके बावजूद उसकी जान तो बचा ली गई लेकिन प्राइवेट पार्टी को नहीं बचाया जा सकता। महिला का पति अब नपुंसक हो चुका है।

वहीं महिला को पुलिस अपने साथ लेकर गई, पूछताछ की लेकिन क्या कानूनी कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। महिला ने कबूल किया है कि उसने ही अपने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटा है।

स्त्रोत IM

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823