wh Big Breaking: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी, जाने क्या है बिश्नोई गैंग कनेक्शन? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big Breaking: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी, जाने क्या है बिश्नोई गैंग कनेक्शन? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

Big Breaking: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी, जाने क्या है बिश्नोई गैंग कनेक्शन?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार मुम्बई ट्राफिक पुलिस को भेजे गए मैसेज में धमकी दी गई है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है।

जानकारी के मुताबिक, संदेश में दावा किया गया है कि यह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और चेतावनी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हश्र पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा। जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मैसेज में कहा गया है कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। फिलहाल पुलिस इस मैसेज के सोर्स की जांच कर रही है।

इस मामले को गंभीरता लेते हुए मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। सलमान खान को ये धमी ऐसे समय में मिली है जब दशहर के दिन उनके करीबी दोस्त और NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823