Connect with us

क्राइम

OMG : बहू ने सास की हत्या करने को डॉक्टर से पूछा दवा का नाम, और फिर…….

सास-बहू का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें खटास-मिठास दोनों ही होते हैं. लेकिन कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बहू को अपनी सास से इस कदर नफरत हो गई कि वो उनकी जान की प्यासी हो गई. बहू ने एक डॉक्टर को WhatsApp पर मैसेज करके पूछा कि किस दवा से सास की हत्या की जा सकती है.

महिला का मैसेज पढ़ डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. हालांकि, महिला कौन है, वो नहीं जानते क्योंकि उसने सारे मैसेज डिलीट करके डॉक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया.

डॉक्टर ने महिला के मैसेज डिलीट करने से पहले ही उसके स्क्रीनशॉट रख लिए थे. वही स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए हैं. डॉक्टर ने पुलिस को ये भी बताया कि वो सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं. उन्होंने संदेह जताया है कि यह एक साजिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

पुलिस को डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया- कुछ दिन पहले मुझे इंस्टाग्राम पर सहाना नामक महिला ने फॉलो किया. वहां उसने मरीज बनकर मुझसे बात की और मेरा फोन नंबर मांगा. मैंने भी उसे फोन नंबर दे दिया. इसके बाद 17 फरवरी को सहाना का मेरे WhatsApp पर मैसेज आया. इसमें सहाना ने जो भी बात की वो कुछ इस प्रकार है…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

सहाना- हेलो! मैं आपसे कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन डर है कि कहीं आप मुझ पर चिल्ला न दें.
डॉक्टर- बताओ क्या कहना चाहती हो?
सहाना- मुझे बताने में डर लग रहा है.
डॉक्टर- डरो नहीं, बताओ मुझे.
सहाना- मुझे कोई ऐसी दवा बताओ जिससे मैं मेरी सास की हत्या कर सकूं
डॉक्टर- हत्या? मगर क्यों?
सहाना- मेरी सास मुझे बहुत प्रताड़ित करती है. मैं उनका और टॉर्चर नहीं झेल सकतीय
डॉक्टर- हम डॉक्टर हैं, हमारा काम जान बचाना है. न कि किसी की जान लेना

साजिश का हो रहा संदेह

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

डॉक्टर ने बताया- इसके सहाना नामक उस महिला ने सारे चैट डिलीट कर दिए. मेरा फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया. लेकिन उससे पहले ही मैंने सारे स्क्रीनशॉट ले लिए थे. संजयनगर थाने की पुलिस डॉक्टर की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है.

डॉक्टर सुनील कुमार ने Tv9 भारतवर्ष से भी बात की. बताया- मैं नहीं जानता कि वो महिला कौन है. हो सकता है ये मेरे खिलाफ कोई साजिश हो. क्योंकि मैं राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय हूं. मैंने पहले भी विजयपुरा से विधायक का चुनाव लड़ा था.

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823