Connect with us

उत्तर प्रदेश

OMG : नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, फिर एक्शन में आई योगी की पुलिस ने मार दी गोली……

एक की उम्र आठ और दूसरी की उम्र छह वर्ष। उन मासूमों को भला कैसे आभास हो पाता कि समाज में मुनव्वर जैसा हैवान भी है…उससे बचना है। वे दोनों अपने कमरे में बेफिक्र खेल रही थीं, उसी समय मुनव्वर ने दुस्साहस कर दिया। उसने ऐसी घिनौनी हरकत की, जिससे सुनने वाले भी सिहर जाएं। बच्चियां रोईं, चीखीं…बिखलती रहीं मगर, मुनव्वर नहीं थमा। इस बीच बच्चियों की मां को लौटकर आता देखा, तब वह भागा।

दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने से क्षेत्र में तनाव था। पुलिस भी आरोपित को कड़ा सबक देना चाहती थी, इसलिए घेराबंदी की गई। कुछ घंटे बाद ही रविवार रात मुठभेड़ में गोली लगने पर मुनव्वर औंधे मुंह गिरा, तब गिड़गिड़ाया कि जान बख्श दो।

यह भी पढ़ें 👉  OMG : टीचर ने तीसरी कक्षा के छात्रा को बनाया "मुर्गा" और हो गया उस पर सवार, बाद में किया कुछ ऐसा:- आप का भी खौल उठेगा खून

शहर में रहने वाले व्यक्ति मजदूरी करते, इसलिए आर्थिक परेशानियां रहती हैं। जीवन-यापन में मदद के लिए उनकी पत्नी भी घरों में बतौर सहायिका काम करने लगीं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पूजा-पाठ के बाद घरों में काम करने गईं थीं। उस समय दोनों बेटियां कमरे में थीं। दोपहर को उनकी अनुस्थिति में मुनव्वर कमरे में पहुंच गए। पूर्व परिचित होने के कारण दोनों बेटियां उसे जानती थीं, इसलिए आपत्ति नहीं की।

मुनव्वर ने दोनों बेटियों से किया दुष्कर्म

उसने कमरे में आकर बड़ी बेटी से पानी मांगा। वह मासूम पानी लेकर आई, इस बीच मुनव्वर ने दरवाजा बंद कर लिया। उससे दुष्कर्म किया। वो रोने लगी, बचने के लिए जूझती भी रही। इस बीच उसने बड़ी बेटी को छोड़कर छोटी बेटी से हैवानियत शुरू कर दी। महिला के अनुसार, घरों में काम निपटाकर लौटी तो देखा कि मुनव्वर तेजी से दरवाजे से निकलकर भागा।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम प्रशासक और ग्रामवासी भी उतरे प्रीपेड मीटरों के विरोध में, कही ये बड़ी बात:-

बेटियों को हिम्मत दी, तब बताया घटनाक्रम

अंदर पहुंची तो दोनों बेटियां रो रहीं थीं। उन्हें काफी देर समझाया, साहस दिया तब उन्होंने घटनाक्रम बताया। शाम को पति के लौटकर आने पर प्रकरण की जानकारी दी, फिर जनपद बरेली के इज्जतनगर थाने पहुंचे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार देर शाम को ही मुनव्वर के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो, मारपीट आदि धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  OMG : ट्रैफिक जाम में फंसे मासूम बच्चे को बचाने के लिए 3 घंटे गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता, मगर........

पुलिस को मिली थी जंगल की तरफ होने की सूचना

कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वह अदलखिया जंगल की ओर है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली मारने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर, घटना के बाद से बच्चियां डर में हैं। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद घर भेज दिया गया। 

स्रोत im

Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823