Connect with us

क्राइम

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस पर हुआ हमला, देखें रिपोर्ट…

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। देश भर में रामनवमी पर हर्षोल्लास का माहौल रहा लेकिन पश्चिम बंगाल में बवाल हो गया। यहां मुर्शिदाबाद में शोभा यात्रा निकाल रहे राम भक्तों पर पथराव हो गया। घटना में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अचानक आसमान से पत्थर बरसने लगे। घटना के बाद जानकारी पर इलाके में भारी पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में  लगी है। इससे पहले भी शोभा यात्रा जुलूस के दौरान पथराव की कई सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट (चम्पावत) भारतोली में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची सात जिंदगियां, देखें वीडियो.....

छतों से अचानक बरसने लगे पत्थर
रामनवमी पर्व के दिन मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में बुधवार शाम को हिन्दुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान राम भक्त गाते-बजाते जुलूस लेकर जा रहे थे कि अचानक आसमान से एक के बाद एक पत्थर गिरने लगे। इस कई बड़े पत्थर भी जूलूस में लोगों की ऊपर आकर गिरे से वे चोटिल हो गए। पथराव से अफरातफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा कि कुछ लोगों को छतों से पत्थर फेंकते देखा गया। इस दौरान रामभक्तों का गुस्सा भी फूटने लगा तो पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितरबितर कर दिया।  वहीं शक्तिपुर में भी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट की घटना सामने आई है। इसमें एक महिला घायल हो गई है। विस्फोट किस चीज से हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर (हरिद्वार) अवैध स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:-

भाजपा ने किया विरोध
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता सरकार पर हमला बोला है। हिन्दुओं की धार्मिक कार्यक्रमों को हर बार निशाना बनाया जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार मौन धारण किए रहती है और ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है। सरकार के एक्शन न लेने से ऐसे अराजक लोगों का मन बढ़ता है। 

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस। बेरहम बेटे ने बुजुर्ग पिता पर लगातार बरसाए 20-25 घूंसे, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

 देखें वीडियो

स्त्रोतIM

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823