उत्तराखंड
लालकुआं। युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसाई मनोज गुप्ता के निधन पर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने शोक संवेदनाएं की प्रकट
लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसाई मनोज गुप्ता के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने बताया की मनोज गुप्ता सहज मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनका इस उम्र में चला जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से कामना की है की शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करें। विदित रहे की लालकुआं के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई मनोज गुप्ता का देर रात्रि हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था।

