Connect with us

उत्तराखंड

Pantnagar:- अचानक नगर पालिका नगला के वार्ड नं 1 “सीमैप” पहुंचे विधायक तिलकराज बेहड़, जाने पूरा मामला:-

आखिर क्यों नगला नगर पालिका के वार्ड नंबर एक सी मैप में पहुंचे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़।
क्या था मामला देखिए विस्तृत रिपोर्ट।

नगला/ पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)
रिपोर्ट: विक्रांत सिंह चौहान

नगला। कल नगला नगर पालिका के वार्ड नंबर एक सी मैप में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अपने समर्थकों के साथ सी मैप वार्ड नंबर एक नगला नगर पालिका में पहुंच कर वहां के अधिकारियों से मिले एवं उनके सामने ठेका कर्मचारियों की समस्या रखी।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कर्मचारियों की 3 माह की सैलरी अभी तक क्यों नहीं दी गई है।
चूंकि ये सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों को जीवन यापन करने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वही दूसरी तरफ उनको उत्तराखंड सरकार के मानकों के अनुरूप वेतन भी नहीं मिल रहा है।
और ESI , PF काटने के बाद भी उनको ESI कार्ड अभी तक जारी नहीं किया गया है जिस वजह से कर्मचारी श्रमिक स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इस पर सी मैप अधिकारियों ने 2 माह का वेतन 10 अप्रैल तक देने का आश्वासन दिया एवं जल्द ही सभी श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं को लागू किया जाएगा।
सी मैप के ठेका कर्मचारियों ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का आभार व्यक्त करते हुए उनको बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी वजह से आज हमको हमारी रुकी हुई सैलरी और अन्य सभी मांगों को मान लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar News: किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर में यहां लगाया जनता दरबार, सुनी जन समस्याएं, देखें अपडेट:-

इस मौके पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ पंतनगर कामगार यूनियन के अध्यक्ष आर के श्रीवास्तव, समाजसेवी हरिओम सिंह चौहान, अमित कुमार, राम दरस यादव, विकेश यादव, करण अर्जुन, मुकेश यादव, उपेंद्र उराव, भागीरथी एवं भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823