wh बड़ी खबर। अब यहां बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 315 बच्चों का अपहरण, अब तक इतने बने शिकार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर। अब यहां बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 315 बच्चों का अपहरण, अब तक इतने बने शिकार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

बड़ी खबर। अब यहां बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 315 बच्चों का अपहरण, अब तक इतने बने शिकार

बड़ी खबर। यहां बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 315 बच्चों का अपहरण, अब तक इतने बने शिकार

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के एक छात्रावास से 15 बच्चों को अगवा कर लिया। घटना के वक्त बच्चे छात्रावास में सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे 48 घंटे पहले ही बंदूकधारियों ने कम से कम 300 बच्चों को एक स्कूल से अगवा किया था। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल से बच्चों को अगवा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वर्ष 2014 में बोर्नो राज्य के चिबोक गांव से इस्लामी चरमपंथियों ने 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था और इस घटना ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था।

सशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए स्कूली छात्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं और अनेक घटनाओं में अब तक कम से कम 1,400 बच्चों को अगवा किया जा चुका है। सोकोतो पुलिस के प्रवक्ता अहमद रूफाई ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे सोकोतो राज्य के गिदान बाकुसो गांव पर हमला किया और फिर वे एक इस्लामिक स्कूल गए।

वहां से उन्होंने बच्चों को अगवा किया। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने गांव से एक महिला का भी अपहरण किया है। पुलिस अगवा किए गए लोगों की तलाश कर रही है। अभी किसी समूह में इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति कासिम शेट्टीमा ने कदूना में अधिकारियों और अपहृत छात्रों के कुछ अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिलाया।

स्रोत im

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823