wh जमकर चली पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां” दो बदमाश घायल एक फरार” तलाश जारी। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

जमकर चली पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां” दो बदमाश घायल एक फरार” तलाश जारी।

उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर 39 में पुलिस बदमाशों के बीच तड़के सुबह करीब 4:00 बजे मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए वही एक बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही बदमाशों के कब्जे से एक वैगनआर कार दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।यह तस्वीरें नोएडा के थाना सेक्टर 30 लाइन क्षेत्र के सेक्टर 42 जंगलों के पास की है जहां आज तड़के सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी सेक्टर 42 जंगल के पास एक वैगनआर कार आती थी पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसके तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है, पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है जो सवारियों को गाड़ियों में लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे, कल ही इन बदमाशों ने सेक्टर 37 से अपनी कार में सवारी बिठाकर एक व्यक्ति से 30 हज़ार की लूट की घटना को अंजाम दिया था, घायल बदमाश की पहचान मंडावली दिल्ली निवासी पंकज और देशराज के रूप में हुई है, पुलिस ने इनके कब्जे से एक वैगनआर कार, 02 तमंचा, और कारतूस बरामद हुआ है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823