Connect with us

क्राइम

विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का मामला, दरिंदगी की सारी हदें हुईं पार, पति के बांधे हाथ पैर, आपबीती जानकर आपके भी पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

झारखंड के दुमका स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट मैदान में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना की पुलिस ने दो मार्च को सात अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने रविवार को तीन आरोपित कुंजी गांव के राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू व सुखलाल हेम्ब्रम को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता ने दर्ज कराई तीन पन्ने में प्राथमिकी
पीड़िता ने अंग्रेजी में तीन पन्नों में जो प्राथमिकी दर्ज कराई हैं, उसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। बताया किस तरह से उसके साथ दरिंदगी हुई। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि सभी सातों आरोपियों ने पति का हाथ बांधकर बारी-बारी से करीब ढाई घंटे तक दुष्कर्म किया। दरिंदगी को बयां करते हुए बताया कि एक मार्च रात्रि करीब 7.30 बजे उनके टेंट के आसपास कुछ लोगों के आने की आहट महसूस हुई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशे के खिलाफ़ पुलिस का कड़ा प्रहार, लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तो कालाढूंगी पुलिस ने भी......

पति-पत्नी ने बाहर आकर देखा तो अलग-अलग बाइक से सात लोग खड़े थे। सभी स्थानीय लैंग्वेज में टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल रहे थे। उनकी उम्र 28 साल या उससे कम थी। सभी पति-पत्नी के नजदीक आए और हेलो फ्रेंड्स बोलकर पति को पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट कर उनका हाथ बांध दिया। सात में से चार आरोपित चाकू दिखाकर मुझे उठा लिया और मैदान में ले जाकर पटक दिया।

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताई आपबीति
चारों ने पहले मेरे साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। उसके बाद तीन आरोपित जो पति को बांधे हुए थे, आए और दुष्कर्म किया। रात करीब रात्रि 10 बजे तक सातों आरोपित बेरहमी से दुष्कर्म करते रहे। ऐसा लग रहा था कि आरोपी मानो जिस्म को चबाकर खा जाना चाहते हैं।

दुष्कर्म करने के बाद सभी गांव की ओर भाग गए। दर्ज प्राथमिक्की में पीड़िता ने कहा कि जाते समय पति की स्मार्ट वॉच, डायमंड वाला अंगूठी, पर्स ,ब्लूटूथ, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपए और 300 के करीब यूएस डालर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पति के साथ करीब 11 बजे मुख्य सड़क के पास पहुंची तभी हंसडीहा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी उन्हें मिली और दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने हल्द्वानी में हुए गोलीकांड का 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पीड़िता ने दावा किया है कि वह सभी आरोपियों को सामने आने पर पहचान लेगी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

दो बार जांच कराने के बाद भेजा जेल
हंसडीहा पुलिस ने शनिवार रात दस बजे हिरासत में लिए गए कुंजी गांव के राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू व सुखलाल हेंब्रम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए लेकर आई। करीब एक घंटे की जांच के बाद तीनों को रात भर मुफस्सिल थाना में रखा गया। मीडिया उन तक पहुंच नहीं जाए, इसलिए थाना में सबसे सुरक्षित जगह पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में चालक और हुड़दंग मचा रही थी सवारी, फिर एक्शन में आई SSP मीणा की पुलिस

रविवार की दोपहर दो बजे तीनों को फिर से फिटनेस जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जांच में फिट घोषित होने के बाद तीनों को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस महिला के बताए हुलिया और आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बाकी की तलाश में दबिश दे रही है।

दंपति से किसी को मिलने की इजाजत नहीं
विदेशी दंपति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। प्रशासन की बिना अनुमति के किसी का भी परिसदन में प्रवेश बंद कर दिया गया है। शनिवार की शाम करीब सात बजे दंपती को मेडिकल कालेज अस्पताल से परिसदन लाया गया।

दोनों के अंदर आने के बाद परिसदन के तीनों मुख्य दरवाजे में ताला बंद जवानों की तैनाती कर दी गई। आम तो दूर मीडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

स्रोत:- IM

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823