क्राइम
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के सर में हथोड़ी मार कर की हत्या,जाने कहाँ का ओर क्या है पूरा मामला
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
खूंटी, 7 मार्च (हि.स.)। एसपी के आवासीय परिसर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सोमवार को तड़के शांति भेंगरा (20) की हथौड़े से मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। वह खूंटी के टंगराटोली गांव निवासी सुखराम भेंगरा की बेटी थी।
जानकारी के अनुसार शांति रोज की तरह सोमवार को भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी।
एसडीओ तालब रोड में अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह लोगों ने युवती के शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2022/03/510955-representational-image.jpg)
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2023/02/UKLIVE24_logo_v2.1_compressed.png)