wh यहां क्यों पिता और भाई ने अपनी बहन को कुल्हाड़ी से मारा, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहां क्यों पिता और भाई ने अपनी बहन को कुल्हाड़ी से मारा, जाने पूरा मामला

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। यहां बुधवार सुबह प्रेमी के घर गई छात्रा को उसके पिता और भाईयों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में सनसनी मची हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं। 

पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार भोजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत किसान की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी। उसका प्रेम संबंध गांव के ही दूसरी बिरादरी के 18 वर्षीय युवक से चल रहा था। बुधवार की सुबह छात्रा उसके घर पहुंच गई और वहीं बैठ गई। वह जिद करने लगी कि शादी करेगी और अब यही रहेगी। जिसके बाद युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। 

छात्रा ने किया वापस लौटने से इंकार 
मामले के बीच युवक का पिता प्रधान के पास पहुंचा और पूरी घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद प्रधान ने छात्रा के पिता से फोन पर बात कर उसे समझाकर वापस ले जाने के लिए कहा। हालांकि छात्रा के पिता और भाई नहीं आए। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधान और युवक के परिजन खुद ही बेटी को समझाकर वापस भेज दें। हालांकि छात्रा ने उनके समझाने पर भी लौटने से इंकार कर दिया। 

इसी बीच छात्रा के पिता और भाई चाकू और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

दसवीं से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
ग्रामीणों के अनुसार छात्रा और युवक अलग-अलग बिरादरी के हैं। दोनों साथ ही साथ में पढ़ते थे। लेकिन युवक दसवीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। जबकि छात्रा दसवीं में पास हो गई थी और उसने अपनी पढ़ाई को आगे भी जारी रखा। हालांकि दोनों के प्रेम संबंध आगे भी बरकरार रहें। 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823