wh यहां पानी को लेकर खूनी झड़प महिला का गला रेत कर हत्या, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां पानी को लेकर खूनी झड़प महिला का गला रेत कर हत्या, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

यहां पानी को लेकर खूनी झड़प महिला का गला रेत कर हत्या, जाने पूरा मामला

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट कितने गहरा गया है, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के वसंतकुंज में पानी भरने को लेकर हुई खूनी झड़प में एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला चाकू से महिला का गला रेत दिया। महिला के पति पर भी हमला करने की कोशिश की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठ रहा हैं। लोगों का कहना है कि केजरीवाल ने मुफ्त पानी के नाम पर वोट ले लिए, लेकिन अब लोग बूंद-बूंद को तरह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे का है। महिला का नाम श्याम कला है जो अपने परिवार के साथ दलित एकता कैम्प की झुग्गी में रहती थी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह 6 बजे अपने घर के बाहर पानी भरने आई थी। वहीं उसके घर के सामने रहने वाला अर्जुन भी पानी भर रहा था। इसी दौरन दोनों में विवाद हुआ और अर्जुन बड़ा चालू लेकर आ गया। विवाद बढ़ने पर उसने महिला का गला रेत दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने आया उसका पति घायल हो गया। हत्या करने के बाद अर्जुन ने बस्ती के लोगों को धमकाया कि यदि किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह उसकी भी हत्या कर देगा। इस तरह चाकू लहराता हुआ वह फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823