Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। नाबालिग से रेप का मामला आया सामने, मचा हड़कंप, पुलिस आरोपित की तलाश में…….

लालकुआं। स्कूल की छुट्टी के बाद घर को लौट रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, बिंदुखत्ता क्षेत्र के एक स्कूल से छुट्टी के बाद गौला नदी के पार एक वन गांव में आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस ने पीड़िता छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक वन गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है, आज स्कूल की छुट्टी के बाद दो अन्य साथी छात्राओं के साथ घर को जा रही थी।

जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए उनके गांव में ही निवास करने वाले एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा, युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई, गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया, जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

बदहवास हालत में घर पहुंची यात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया, तथा मामले में आईपीसी की धारा 376 323 504 506 और तीन चार पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823