Connect with us

देश

भारत में चुनावों को ऐसे प्रभावित कर सकता है चीन, देख रिपोर्ट:-

माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद चीन इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भारत सहित अमेरिका और दक्षिण कोरिया में चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेगा।

द गार्जियन के अनुसार, अमेरिकी टेक फर्म ने कहा कि उसे आशंका है कि चीन के समर्थन वाले साइबर ग्रुप 2024 में हाई-प्रोफाइल चुनावों को निशाना बनाएंगे, जिसमें उत्तर कोरिया भी शामिल होगा।

चुनाव में खलल डालने AI का होगा इस्तेमाल

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गौरतलब है कि इस साल दुनिया के कई प्रमुख देशों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन के हैकर्स एआई (AI) का उपयोग कर इन चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेंगे।

फेक कंकेंट और फर्जी अकाउंट

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक चीनी हैकर्स मीम्स, वीडियो और ऑडियो के जरिए चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। टेक दिग्गज के अनुसार, चीन वोटर्स को वांटने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग कर रहा है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा,”चीन ने दुनिया भर में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए एआई-जनित कंटेंट का उपयोग बढ़ा दिया है।”

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हालांकि दर्शकों को लुभाने में इस तरह की कंटेंट का प्रभाव कम रहता है, लेकिन मीम्स, वीडियो और ऑडियो को बढ़ाने में चीन का बढ़ता प्रयोग जारी रहेगा और भविष्य में प्रभावी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..

ताइवान चुनाव में कर चुका है प्रयास

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से जुड़े लोगों के भ्रामक सोशल मीडिया अकाउंट ने अमेरिकी मतदाताओं को विभाजित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर विवादास्पद सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में भी चीन से जुड़े साइबर हैकर्स ने एआई-जनित कंटेंट का उपयोग किया था।

Continue Reading

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823