Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़। हल्द्वानी में चौकी इंचार्ज को कुचलने का प्रयास, हाथ हुआ फैक्चर

हल्द्वानी। बगैर हेलमेट आ रहे स्कूटी सवार युवक ने बरेली रोड मंडी चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे मंंडी चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आई और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उपचार के लिए उन्हें एसटीएच में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया है। दो घंटे बाद विजय मेहता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सोमवार शाम साढ़े सात बजे चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक ने रुकने के बजाय सीधे चौकी इंचार्ज को कुचलने का दुस्साहस किया और उनके ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

चौकी इंचार्ज गिरकर चोटिल हो गए। उधर स्कूटी सवार युवक शनिबाजार के रास्ते स्कूटी लेकर फरार हो गया। साथी जवान चौकी इंचार्ज को डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना में उनका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर में कई जगह गुमचोट आई हैं। हाथ में प्लास्टर चढ़ाने के बाद चौकी इंचार्ज विजय मेहता को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

देर शाम कोतवाली में सौंपी तहरीर
इस मामले में देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर सौंप दी गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

स्रोत im

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823