Connect with us

क्राइम

OMG. प्रेमी से बदला लेने के लिए प्रेमिका ने सूप में मिला दिया जहर, और फिर

इंसान के जीवन में बदला लेने को लेकर कई बार ख्याल आता है . किसी ने कुछ कह दिया तो मन गुस्सा हो जाता है, तो किसी ने कुछ बुरा कर दिया तो उससे बदला लेने का विचार आता है और मौका मिलते ही अपमान का बदला लेने के बारे में इंसान सोचता है.

अक्सर ये चीजें प्यार में ज्यादा देखने को मिलती है. जहां बदले की भावना में इंसान इतना अंधा हो जाता है कि वो कुछ समझ ही नहीं पाता की है, उसे क्या करना है. ऐसे में बदला लेने की सनक में इंसान कई बार बड़ी गलतियां कर देता है.

जिसका खामियाजा उसे जीवनभर भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जहां अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारने के महिला ने चार और लोगों की जान ले ली.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार में छपी रिपोर्ट की माने तो मामला नाइजीरिया का है. यहां ईडो में एक घर के कमरे में 5 लोगों की लाशें मिली हैं. इस घटना की सच्चाई जब लोगों के सामने आई तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए. कहा जा रहा है कि जिन पांच लोगों की मौत के पीछे एक लड़की जिम्मेदार है.

ऐसे लिया लड़की ने बदला?

रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़की की इच्छा पांचों को मारने की नहीं थी बल्कि वो तो सिर्फ अपने प्रेमी को ही मारना चाहती थी, बाकी चार तो गलती से मारे गए. रिपोर्ट सामने आई तो इस बात का खुलासा हुआ कि मरने वालों में 2 लोग भाई थे, जबकि बाकी 3, जिनमें लड़की भी शामिल थी, उनके दोस्त थे.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

कहा जा रहा है कि थोड़े दिन पहले ही उस लड़की का ब्रेकअप हुआ था. जिससे लड़की काफी ज्यादा नाराज नजर आ रही थी और वो उससे बदला लेना चाहती थी. जिसके लिए उसने उसने अपने पूर्व प्रेमी के काली मिर्च वाले सूप में जहर मिला दिया.

ऐसे हुई थी लड़की की मौत?

अब उसे इसके बारे में कुछ पता नहीं था इसलिए उसने अपना ये सूप बाकी दोस्तों के साथ भी शेयर कर लिया. जिसके बाद जिन चार लोगों ने ये सूप पिया उनकी भी मौत हो गई. फिलहाल के लिए नाइजीरियन आर्मी ने ज्यादा जांच के लिए लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

जहां लड़की ने ये बात खुद पूछताछ में बताई है. ईडो स्टेट पुलिस कमांड के प्रेस ऑफिसर मोसेस यामू ने कहा कि जांचकर्ताओं को यूं तो पता है कि मौत कैसे हुई, मगर मरने वालों की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है. फिलहाल मौत का कारण फूड पॉइजनिंग, या जेनरेटर से उठने वाले धुएं को बताया जा रहा है.

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823