Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) करंट की चपेट में आने से लालकुआं में एकाएक 9 बच्चे झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

रेलवे बाजार वार्ड नंबर 6 में उस समय हड़कंप मच गया जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एकाएक 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चलें कि यहां रेलवे बाजार वार्ड नंबर 6 स्थित एक दुकान के ऊपर सगाई की तैयारी के दौरान टेंट लगाते समय लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन से जा टकराए जिसमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

जबकि तीन अन्य छोटे बच्चे जो हल्के गंभीर घायल हुए उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य 4 बच्चे भी करंट से झुलस गये हालांकि ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से उन्हें घर भेज दिया गया। यहां हादसा होते ही स्थानीय विश्वास क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार हेतु सभी बच्चों को ले जाया गया जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया जिसमें दो को सुशीला तिवारी जबकि 3 को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है जहां बच्चों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

घटना के बाद तहसीलदार सचिन कुमार एवं विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने अपनी-अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823