Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़। देवभूमि में यहां 4 वर्षीय बच्ची से हुआ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:-

सितारगंज (यूएस नगर) चार वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल परिसर में तीन बालकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिनमें एक बालक की उम्र छह वर्ष है। जबकि दो अन्य बालकों की आयु 10 व 11 वर्ष हैं। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण दुखद और गंभीर है। जिसमें किशोर अधिनियम के तहत विधि कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि सोमवार को गांव की एक महिला ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही स्कूल में कक्षा एक, दो और पांच में पढ़ने वाले तीन नाबालि छात्रों ने दुष्कर्म करने की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज किया। जिसमें उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ करने की पुष्टि की। बाद में नाबालिग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

बताया कि यौन अपराध की पुष्टि होने पर तीनों बालकों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 70(2) और पॉस्को के तहत केस दर्ज कर लिया गया और छह वर्षीय, 10 वर्षीय और 11 वर्षीय तीन नाबालिगों को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने उनके स्वजन के साथ संरक्षण में लिया गया।

बताया कि जल्द ही तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद बोर्ड के फैसले के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

इधर छात्र के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की सूचना मिलने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य सुमन राय ने पीड़िता के घर जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता और उसके स्वजन की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823