wh दुस्साहस। पति-पत्नी में हुई बहस तो पति ने पत्नी का सिर काटा और बाद में…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दुस्साहस। पति-पत्नी में हुई बहस तो पति ने पत्नी का सिर काटा और बाद में…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

दुस्साहस। पति-पत्नी में हुई बहस तो पति ने पत्नी का सिर काटा और बाद में……

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना तुमकुरु जिले के होस्पेट गांव की है। मृतक महिला की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है। वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी।

आरोपी पति शिवराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए शिवराम ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने पहले पुष्पा का सिर काटा और रसोई में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए।

दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823