Connect with us

क्राइम

OMG. पहले अरब देशों में नौकरी झांसा और फिर कर लेते हैं बंद कमरे में कैद, वापस लौटी पंजाब की लड़कियों ने बताई नरकीय जीवन की व्यथा…….

इराक, ओमान व कतर में नरक भरी जिंदगी व्यतीत कर लौटी पंजाब की 9 लड़कियों ने दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई है। अरब देश में बैठे रिश्तेदार ही दोआबा व मालवा क्षेत्र की लड़कियों की तस्करी करा रहे हैं।

लड़कियों को 35 से 40 हजार की नौकरी का झांसा देकर वहां बुलाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। बुलाने वाले लड़कियों को साथ ले जाते हैं और बंद कमरों में कैद कर देते हैं। कामकाज के लिए गुप्त तौर पर बोली लगाकर उन्हें बेच दिया जाता है। यह लड़कियों इराक, ओमान व कतर से लौटी हैं। इनमें दो जालंधर जिले की भी हैं।

इनकी राज्यसभा मेंबर संत सीचेवाल ने वतन वापसी में मदद की है। बीते दिनों जिला जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर संत सीचेवाल की कोशिश से लौटी लड़कियां । 9 लड़कियों में से तीन शनिवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय "रोहित" दुम्का द्वारा किया गया मिष्ठान वितरण, ये रही वजह

जहां पर उन्होंने व्यथा बताई कि कैसे अरब देशों में बढ़िया वेतन का लालच देकर उन्हें यातनाएं दी गईं। इन लड़कियों को ट्रैवल एजेंटों ने बेच दिया था। देश लौटीं लड़कियों ने बताया कि ओमान में अभी 20 से 25 लड़कियां एक जगह फंसी हुई हैं। जहां उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है।

जालंधर की लड़कियों की दर्द भरी दास्तां
इराक से लौटी जालंधर के एक गांव की लड़की को महिला ट्रैवल एजेंट ने इस हद तक प्रताड़ित किया कि वह अब भी सदमे से उबर नहीं पा रही है। लड़की के साथ आई मां ने बताया कि बेटी को इराक में रहने वाली उसकी चाची ने 30 से 40 हजार के वेतन का लालच दिया था। बेटी को अप्रैल 2024 को वहां बुला लिया। जैसे ही बेटी पहुंची तो चाची ने किसी महिला ट्रैवल एजेंट को बेच दिया। 4 महीनों में उससे 12-12 घंटे काम करवाया जाता था। काम न करने पर शारीरिक यातनाएं दी गई। अब राज्यसभा मेंबर की कोशिशों से बेटी वापस आ गई है। परंतु उसकी चाची अब भी उसे धमकी दे रही है। खर्च किए पैसे मांग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने हल्द्वानी में हुए गोलीकांड का 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

दूसरी लड़की भी जालंधर की रहने वाली है और उसे ओमान से वापस लाया गया है। लड़की जालंधर के ही एक जानकार ट्रैवल एजेंट के बहकावे में आ गई। 35 से 40 हजार रुपए माह वेतन के लिए सितंबर 2024 शुरुआत में ओमान चली गई। उसने बताया कि उसे वहां घरों में काम करने के लिए भेजा गया था। वहां उसके साथ बहुत दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। उसने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी मां को दी। उसकी मां ने राज्यसभा मेंबर संत सीचेवाल से लड़की को वापस लगाने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशे के खिलाफ़ पुलिस का कड़ा प्रहार, लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तो कालाढूंगी पुलिस ने भी......

क्या बोले संत सीचेवाल
बेटियों को खाड़ी देशों में न भेजें संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे बेटियों को इन खाड़ी देशों में भेजने से बचें। अरब देशों में फंसीं लड़कियों की कहानियां बहुत दुखद हैं। कैसे ट्रैवल एजेंट और खासकर पीड़ित लड़कियों के रिश्तेदार ही इन लड़कियों को अरब देशों में ले जाते हैं या बुला लेते हैं। लड़कियों को कुछ पैसों के लालच में फंसा लेते हैं। वे उन्हें अच्छे वेतन और अच्छे भविष्य का वादा करके फुसलाते हैं और बाद में उन्हें उन देशों में नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ देते हैं।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823