wh OMG. चाहिए था बेटा और पैदा हो गई बेटी इसलिए पटक-पटक कर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK OMG. चाहिए था बेटा और पैदा हो गई बेटी इसलिए पटक-पटक कर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

OMG. चाहिए था बेटा और पैदा हो गई बेटी इसलिए पटक-पटक कर……

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक गांव में तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी का जन्म होने से क्षुब्ध पिता ने एक माह की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के थाना भर्थना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में बबलू कुमार दिवाकर ने चौथी संतान भी बेटी होने से खिन्न होकर रविवार को नशे की हालत में एक माह की बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू की पत्नी दीपू की शिकायत के आधार पर बबलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बबलू की दो शादी हुईं हैं, उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां थीं और पहली पत्नी की मृत्यु के उपरांत उसने दूसरी शादी दीपू के साथ की। उन्होंने बताया कि दीपू से भी पहली संतान बेटी पैदा हुई। तीन बेटियां होने के बाद चौथी बेटी का जन्म हाल ही में हुआ तो इससे बबलू खिन्न रहने लगा था और शराब पीने लगा था।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823