wh …… तो बच सकती थी मासूमों की जान, मगर प्रिंसिपल की एक गलती ने छीन ली 6 मासूम जिंदगियां, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK …… तो बच सकती थी मासूमों की जान, मगर प्रिंसिपल की एक गलती ने छीन ली 6 मासूम जिंदगियां, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

…… तो बच सकती थी मासूमों की जान, मगर प्रिंसिपल की एक गलती ने छीन ली 6 मासूम जिंदगियां, देखें रिपोर्ट:-

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बीते दिन हुए स्कूल बस हादसे में छह मासूम बच्चों की जान चले गई। हादसे के बाद ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब स्कूल के प्रिंसिपल की भी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, यह बात सामने आई है कि ग्रामीणों ने ड्राइवर के शराब पीकर बस चलाने के बारे में बताया था, लेकिन प्रिंसिपल ने कहा कि अभी बस जाने दें, कल चालक को निलंबित कर दिया जाएगा। 

तो बच जाती सबकी जान…

जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने बस को रुकवाया तो उन्होंने ड्राइवर से बस की चाबी भी छीन ली थी और उसे आगे जाने को रोक दिया था, लेकिन तभी जब प्रिंसिपल को फोन किया गया तो उसने बस चालक को आज के लिए चाबी देने को कहा। अगर उस समय प्रिंसिपल सूझबूझ से काम लेते तो बच्चों की जान बच जाती।

जांच के आदेश जारी

शिक्षा मंत्री ने भी इसकी जांच का आदेश दिया है कि प्रिंसिपल को जब बताया तब भी उसने कुछ नहीं किया। मंत्री ने कहा कि वो पता लगाएंगे कि क्या ऐसा हुआ था।

चालक और प्रिंसिपल पर FIR

घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।

बस में सवार थे 43 बच्चे, 15 गंभीर रूप से घायल

बता दें कि कनीना के जीएलपी स्कूल की एक बस जब कनीना से धनौंदा जाने वाली सड़क पर कन्या महाविद्यालय के पास मोड़ ले रही थी, तभी बस पलट गई। इस बस में 43 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद 6 बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।  

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823