Connect with us

क्राइम

OMG: यहाँ 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का मामला आया सामने, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले आरजी कर अस्पताल फिर कृष्णानगर और अब जयगांव अलीपुरद्वार जिले के जयगांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सुबूत जुटाए जा रहे हैं। मुख्य आरोपित के शरीर पर पीड़िता के नाखून के खरोंच के निशान मिले हैं। डीएनए जांच में इससे मदद मिलेगी। फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पहुंच रहे देवभूमि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर........

बच्ची का जला हुआ शव बरामद

स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ दिन से लापता बच्ची का जला हुआ शव मंगलवार को बरामद किया गया। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग में गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। सड़क बंदकर प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में चालक और हुड़दंग मचा रही थी सवारी, फिर एक्शन में आई SSP मीणा की पुलिस

दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने का आरोप

एएसपी मानवेंद्र दास के अलावा एसडीपीओ और अन्य बड़े अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। स्वजन का कहना है कि बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जलाकर मार डाला गया है।

जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपित बबलू मियां को गिरफ्तार किया। वही आठ दिन पहले बच्ची को अपने साथ ले गया था। उसका बच्ची के घर आना-जाना था। उसके बाद बुधवार को दो और आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। तीनों आरोपितों को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ ने कहा:- जुमा साल में आता है 52 बार होली सिर्फ एक बार, रंगों से परहेज करने वाले ना निकले घरों से बाहर, अब CM योगी बोले.......

बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है।

वह बुधवार को जब पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उनको रोक दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दुष्कर्मियों को बचाने में लगी हैं।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823